Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Punjab : मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा...

Punjab : मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को अल्टीमेटम, कहा – “24 घंटे में माफी मांगे”

Advertisement

पंजाब की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। आम आदमी पार्टी की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा है। हरपाल सिंह चीमा ने साफ किया कि आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Centre denies political clearance for Punjab minister Harbhajan Singh ETO's  US visit - The Tribune

हरभजन सिंह ईटीओ के संघर्ष का जिक्र

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक ऐसे मंत्री पर टिप्पणी की है, जिन्होंने बेहद कठिन हालातों से निकलकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह ईटीओ गरीबी से उठकर मेहनत के दम पर सिविल सर्विसेज में पहुंचे, इसके बाद ईटीओ बने और बाद में समाज की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़े। जनता ने उन्हें चुना और सरकार ने उन्हें मंत्री बनाकर सम्मान दिया।

Pratap Singh Bajwa Latest News, Updates in Hindi | प्रताप सिंह बाजवा के  समाचार और अपडेट - AajTak

दलित मंत्रियों को निशाना बना रही कांग्रेस

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार दलित मंत्रियों को निशाना बना रही है, जो दलित समाज का अपमान है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस का यह रवैया दलित विरोधी सोच को दर्शाता है।

बाजवा के बयान से बढ़ा विवाद

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक रैली के दौरान हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर बैंड बजाने वाली टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे न केवल मंत्री बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान बताया है।