HomeCurrent NewsPunjab : AAP कार्यकर्ताओं पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का फायरिंग, 18 लोगों...

Punjab : AAP कार्यकर्ताओं पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का फायरिंग, 18 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब के लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजों के बाद जश्न मनाते वक्त आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में फायरिंग भी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 6 नामजद और 12 अज्ञात शामिल हैं।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लिए दिख रहा है। इसके बाद दोनों गुटों में ईंट-पत्थर चलने लगे और अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। वीडियो में एक व्यक्ति भीड़ की ओर फायरिंग करता दिखा। गोली लगने से 65 वर्षीय गुरमुख सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति कांग्रेस नेता जसबीर सिंह है।

FIR में 18 आरोपी

पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच जसबीर, अजयवीर, उदयवीर, सरपंच निंदा, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पंच पूजा, हरपाल सिंह उर्फ बब्बू और 12 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। AAP के ब्लॉक समिति विजेता सुखमीत सिंह खन्ना ने आरोप लगाया कि उन्होंने जसदेव नगर सीट से जीत दर्ज की, जिसे कांग्रेस “हजम” नहीं कर पा रही। AAP नेता जतिंदरपाल सिंह गाबड़िया ने बताया कि यह घटना बचित्तर नगर की है। “हम अपने उम्मीदवार सोनू गिल और सुमित सिंह खन्ना की जीत के बाद धन्यवाद रैली निकाल रहे थे, तभी कांग्रेस नेता जसबीर सिंह ने साथियों के साथ गोलियां चलाईं।”

AAP कार्यकर्ता रविंदर सिंह ने बताया

घायल AAP कार्यकर्ता रविंदर सिंह ने बताया, “हमने कुछ नहीं कहा था, लेकिन कांग्रेस नेता जसबीर सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और और गोलियां चला दीं। लगभग 15-20 राउंड फायर हुए। हमारे गांव के 4-5 लोग घायल हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments