HomeCurrent NewsPunjab : 15 राउंड फायरिंग से दहला जालंधर, छात्रों के दो गुटों...

Punjab : 15 राउंड फायरिंग से दहला जालंधर, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प

पंजाब के जालंधर में कॉलेज के छात्रों में हिंसक छड़प हो गई। जिसमें एक छात्र के सीने पर गोली लगने की घटना सामने आई, जबकि दूसरे छात्र के कंधे पर गोली लग गई। दोनों छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कैसे हुई हिंसक झड़प ?

जालंधर के किशनगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक नीजि कॉलेज के कुछ छात्र पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। वह छात्र कॉलेज की प्रधानगी को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ छात्र गाड़ियों में सवार होकर आए और दोनों में बहस होने लगी, देखते-देखते बातचीत हिसंक झड़प में तबदील हो गई और गुस्से में एक गुट के छात्रों ने फायरिंग शुरु कर दी। गोली चलाने वाले गुट ने करीब 15 राउंड फायरिंग की।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की जानकारी मिलते ही DSP मौके पर पहुंचकर घटने वाली जगह की जांच की। हालांकि गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर के मारे घरों के अंदर छिप गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। CCTV फुटेज में कुछ संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग के वक्त पेट्रोल पंप के दफ्तर में कर्मचारी और मालिक खाना खा रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद वे बाहर आए तो देखा कि पेट्रोल पंप के बाहर छात्रों की भीड़ जमा थी। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने फायरिंग के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments