Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 601 जगहों...

Punjab : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 601 जगहों पर छापेमारी, 208 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न जिलों में 601 जगहों पर छापेमारी कर 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने चार हथियार और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं।

अब तक 5,110 गिरफ्तारियां – DGP गौरव यादव

DGP गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े उन ठिकानों पर की गई, जिन्हें पहले ही चिन्हित और मैप किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 5,110 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ताजा कार्रवाई में सात अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

नशे के खिलाफ भी सख्त अभियान जारी

इसी के साथ ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत भी पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नशा तस्करी के मामलों में 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। DGP गौरव यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 510 नशीली गोलियां, साथ ही करीब 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

24 लोगों को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास कार्यक्रम से जुड़ने के लिए भी राजी किया है। DGP गौरव यादव ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments