HomeCurrent Newsपंजाब सरकार का निर्णायक युद्ध राज्य से नशे का पूरी तरह से...

पंजाब सरकार का निर्णायक युद्ध राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करेगा: Harbhajan Singh ETO

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ETO ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे की तस्करी के खिलाफ शुरू किया गया निर्णायक युद्ध सकारात्मक परिणाम लाएगा और राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा होगा।

यहां जारी एक प्रेस बयान में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को स्पष्ट और कड़ी चेतावनी दी है कि वे या तो राज्य छोड़ दें या फिर अपनी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दें। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी पंजाब सरकार द्वारा अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे की लानत से निपटने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों का हिस्सा है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की नशा तस्करी के प्रति ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को नशे के विनाशकारी प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में पंजाब के लोग जल्द ही ‘नशा मुक्त, रंगले पंजाब’ के साक्षी बनेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments