Friday, March 6, 2026
Home Current News भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारी किए सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारी किए सस्पेंड

Advertisement

पंजाब सरकार का प्रदेश में भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने का अभियान जारी है। इसी बीच भगवंत मान सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करते हुए सख्त एक्शन लिया है, सरकार की ओर से पंजाब की अलग अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट भी शामिल हैं।

सस्पेंड हुए इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्हीं की मदद से ही जेलों में नशे का नेटवर्क चल रहा था। सरकार की ओर से जेल में कामकाज सुधारने और भ्रष्ट अधिकारियों पर सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।