Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : डबल डेकर बस और ट्रक की जालंधर-जम्मू हाईवे पर जबरदस्त...

Punjab : डबल डेकर बस और ट्रक की जालंधर-जम्मू हाईवे पर जबरदस्त भिड़ंत, बस ड्राइवर समेत चार लोग घायल

पंजाब के जालंधर–जम्मू नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। होशियारपुर जिले की तहसील दसूहा के ऊंची बस्सी इलाके में डबल डेकर बस और लकड़ी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

बस चालक की टूटी दोनों टांगें

सड़क सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया था। रेस्क्यू टीम ने बस की बॉडी को कटर से काटकर करीब दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान जम्मू निवासी इमराज शरीफ के रूप में हुई है, जिसकी दोनों टांगें टूट गई हैं।

हादसे में 4 लोग घायल

हादसे में बस के केबिन के पास बैठे चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित रहे। बस कंडक्टर आसिफ ने बताया कि डबल डेकर बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी और उसमें करीब 46 यात्री सवार थे। बस धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रियों को जम्मू ले जा रही थी। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे।

ट्रक के साथ हुई जोरदार भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल पर चढ़ गई और उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित रहा, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments