Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब DGP गौरव यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘युद्ध नशे के...

पंजाब DGP गौरव यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की जानकारी दी

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की जानकारी दी. उन्होने बताया कि एक मार्च से पंजाब में शुरु किए गए इस अभियान के तहत 8377 बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने 8344 मामले दर्ज किए. उन्होने ये भी बताया कि पुलिस ने 1696 बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नशा तस्करों की जेल से रिहाई के बाद भी पुलिस उन पर नजर बनाकर रख रही है. नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पंजाब पुलिस नशे की लत में फंसे युवाओं को नशा छोड़ने में भी मदद कर रही है. ऐसे युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र में रखकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम भी किया जा रहा है. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीमा पार से होने वाली नशे की तस्करी को रोकने लिए भी कड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे नशा तस्करी की घटनाओं में कमी आई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments