HomeCurrent Newsपंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत...

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत 2706 जगहों पर छापेमारी, 215 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के दूसरे दिन राज्यभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। विभिन्न जिलों में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के 2706 संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर 1634 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह 72 घंटे का विशेष अभियान है, जो तीसरे दिन भी जारी रहेगा।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। दूसरे दिन पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी खुद विभिन्न जिलों में मौजूद रहे और ऑपरेशन की निगरानी की। लगभग 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2000 से अधिक टीमों ने राज्यभर में कार्रवाई की।

हिरासत में 2596 आरोपी

कार्रवाई के दौरान कुल 2596 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1634 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 53 घोषित अपराधी शामिल हैं, जबकि 534 को प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिया गया। इसके अलावा 1015 लोगों की पहचान सत्यापित कर पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं देने की अपील की।

215 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

इसी बीच, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ बड़ी कार्रवाई की। दबिश के दौरान 215 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 863 नशीली टैबलेट और 12,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 27 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments