Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर आयोजित...

Punjab : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM मान, कहा – “जहां संत समाज कहेगा वहीं होगा समागम”

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर होशियारपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। इस दौरान CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चल रही है।

मनीष सिसोदिया कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में आप वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। हमारी सरकार सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार देती है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।

सभी विश्वविद्यालयों में होंगे सेमिनार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की आज से शुरुआत हो रही है। ऐसे में सभी विश्वविद्यालयों में सेमिनार आयोजित होंगे। उन्होने आगे कहा कि जहां संत समाज कहेगा वहीं समागम होंगे। इसके अलावा कीर्तन और कथाएं भी होंगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और शिक्षा की ताकत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद साधारण और कठिन परिस्थितियों से उठकर देश को संविधान दिया। सीएम ने कहा कि उस दौर में छुआछूत अपने चरम पर थी। डॉ. आंबेडकर को कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बैठने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी, उन्हें अलग बैठकर पढ़ना पड़ता था। इसके बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की, पीएचडी की और विदेशों में पढ़ाई कर भारत जैसे विशाल देश का संविधान रचा।

सरकारी स्कूलों से निकल रहे अफसर

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हालात बदल चुके हैं। गरीब परिवारों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर अफसर बन रहे हैं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि जब अवसर बराबर मिलते हैं, तो प्रतिभा खुद रास्ता बना लेती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला किया है, ताकि पैसों की कमी के कारण कोई भी इलाज से वंचित न रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments