HomeCurrent NewsPunjab : CM भगवंत सिंह मान ने गन्ने की MSP पर ₹15...

Punjab : CM भगवंत सिंह मान ने गन्ने की MSP पर ₹15 रुपये की बढ़ोतरी, नई कीमत ₹416 प्रति क्विंटल

पंजाब सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य State Advised Price (SAP) में ₹15 प्रति क्विंटल की हढ़ोतरी की घोषणा की है। अब पंजाब में गन्ने का नया भाव ₹416 प्रति क्विंटल होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दीनानगर में नई चीनी मिल के उद्घाटन समारोह के दौरान की।

किसानों के हक में फैसला

पंजाब का नया भाव पड़ोसी राज्य हरियाणा से ₹1 अधिक तय किया गया है, जहां हाल ही में गन्ने का रेट ₹415 प्रति क्विंटल घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम इस बात का प्रतीक है कि “पंजाब सरकार अपने किसानों को देश में सबसे बेहतर मूल्य और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट होने का दावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब द्वारा तय किया गया ₹416 प्रति क्विंटल का रेट पूरे देश में सबसे ऊंचा है। बता दें कि “पिछले वर्ष गन्ने का भाव ₹401 प्रति क्विंटल था, जिसे अब ₹15 बढ़ाया गया है।

किसानों की बढ़ेगी आय

अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से गन्ना उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें खेती की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य सरकार का मानना है कि बढ़े हुए रेट से किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा, शुगर मिलों की आपूर्ति स्थिर रहेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नई चीनी मिल का हुआ उद्घाटन

दीनानगर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उद्घाटित नई चीनी मिल से राज्य की कुल पेराई क्षमता में वृद्धि होगी। इससे गन्ने की खरीद में पारदर्शिता और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। गन्ने के बढ़े भाव ने न केवल किसानों के लिए राहत दी है, बल्कि पंजाब को एक बार फिर कृषि नीति में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments