Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab: AAP-SAD के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, चली गोली, 1 घायल

Punjab: AAP-SAD के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, चली गोली, 1 घायल

पंजाब के जलालाबाद में बीडीपीओ कार्यालय में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई, जो आम आदमी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। उसे सीने में गोली लगी और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया।

उधर, विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसका प्रत्याशी ने विरोध किया और गुस्से में उसने गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। दरअसल, पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अकाली दल के नेता नोनी मान और बॉबी मान अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।

इलाके में तनाव

मनदीप सिंह बराड़ को गोली लगी। वह गांव मोहम्मदवाला से सरपंच पद के प्रत्याशी हैं। किसी बात को लेकर उनके और मान ग्रुप के लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई और गोलियां चल गईं। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस घटना में मनदीप सिंह के अलावा एक और व्यक्ति घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंचायत चुनाव से पहले की घटना

मनदीप सिंह बरार को सीने में गोली लगी है, जिसकी सर्जरी की जा रही है। दूसरे व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि उसके हाथ में भी चोट है। सूचना मिलने पर एसएसपी वरिंदर सिंह बरार मौके पर पहुंचे और बीपीडीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह घटना पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हुई है, जहां 15 अक्टूबर को 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होने हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments