Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजल्द होगा पंजाब कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल से मिले CM भगवंत सिंह...

जल्द होगा पंजाब कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल से मिले CM भगवंत सिंह मान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर बड़े सियासी बदलाव की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया कि आने वाले 3-4 दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने चंडीगढ़ में AAP को कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी रखी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी ने सभी नियम पूरे कर लिए हैं और वह इसे लेकर गवर्नर को लिखित में जानकारी दे चुके हैं साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का अपना कार्यालय भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments