Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि वितरित...

पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि वितरित की

संगरूर के PWD रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान प्रति हेक्टेयर ₹50,000 मुआवजे की घोषणा की थी, जो एकड़ के हिसाब से करीब ₹20,000 बैठता है – यह पूरी तरह उचित राशि है।

अमन अरोड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट भंग कर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी इस कदम का कड़ा विरोध करेंगी, क्योंकि यह राज्य के अधिकारों में दखल जैसा है।

इसके साथ ही अरोड़ा ने चंडीगढ़ सेक्टर 2 स्थित मकान नंबर 50 को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मकान मुख्यमंत्री का आधिकारिक गेस्ट हाउस है और हेरिटेज बिल्डिंग के तहत सुरक्षित है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे “शीश महल” कहना पूरी तरह गलत है, क्योंकि पूर्व में अतुल नंदा जैसे अधिकारी भी इसी मकान में ठहरे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments