Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsलैंड पूलिंग पॉलिसी को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, किसान से जबरन नहीं...

लैंड पूलिंग पॉलिसी को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, किसान से जबरन नहीं ली जाएगी जमीन 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक की हुई। इस बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी दी गई। सरकार ने इस पॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी किसान से जबरन जमीन नहीं ली जाएगी, वह खुद डिवेलपर बन सकता है।

Image

पंजाब सरकार का दावा है कि नई लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। पहले फेज में इसे राज्य के 27 प्रमुख शहरों में लागू किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बैठक के बाद पॉलिसी की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में बनाई गई यह नीति किसानों को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनकी जमीन को सुरक्षित रखने और उसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक ठोस कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments