HomeBreaking NewsPunjab Budget 2026 : हरियाली बढ़ाने के लिए ₹238 करोड़, राज्यभर में...

Punjab Budget 2026 : हरियाली बढ़ाने के लिए ₹238 करोड़, राज्यभर में होगा बड़े पैमाने पर पौधारोपण…

पंजाब विधानसभा में बजट(Punjab Budget 2026) पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पर्यावरण संरक्षण और कृषि क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इसी दिशा में सरकार ने सभी जिलों में “श्री गुरु तेग बहादुर हरियावल संकल्प” अभियान शुरू किया है, जो नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य में 1.11 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में हर जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को मजबूत बनाना है।

ग्रीन पंजाब मिशन को विकसित करने का काम तेज

इसके साथ ही ग्रीन पंजाब मिशन के अंतर्गत शहरी और सामुदायिक हरित क्षेत्रों को विकसित करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस मिशन के तहत नानक बागीचियां, पवित्र वन (पवित्तर वंस) और पर्यावरण पार्क बनाए जा रहे हैं, ताकि शहरों और कस्बों में हरियाली बढ़े और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026–27 में PUNCAMPA योजना के तहत 4,150 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही स्वीकृत योजनाओं के माध्यम से वनरोपण, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े कई कदम उठाए जाएंगे। इन सभी योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार ने ₹238 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

पर्यावरण की मजबूती के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग

पर्यावरण को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी ले रही है। इसी कड़ी में सरकार Japan International Cooperation Agency (JICA) के सहयोग से ₹760 करोड़ की बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है। यह परियोजना अगले आठ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

क्या है परियोजना का मुख्य उद्देश्य ?

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्रों के बाहर अधिक से अधिक पेड़ लगाना (Trees Outside Forests), जैव विविधता का संरक्षण करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति राज्य की क्षमता को मजबूत बनाना है। 

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने किसानों, खासकर गन्ना उत्पादकों, के लिए भी राहत भरी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार गन्ना किसानों को लगातार समर्थन दे रही है और इसी के तहत आगामी क्रशिंग सीजन के लिए गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (SAP) बढ़ाकर ₹416 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह कीमत देश में गन्ने के लिए दी जाने वाली सबसे ऊंची कीमतों में शामिल है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू, महिलाओं को ₹1000 प्रति माह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments