Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या,...

Punjab : जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के जालंधर शहर में शुक्रवार रात दर्दनाक वारदात हुई। भाजपा नेता शीतल अंगुराल के 17 वर्षीय भतीजे विकास अंगुराल की हत्या कर दी गई। यह घटना शिवाजी नगर इलाके की है, जहां विकास का स्थानीय युवक कालू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कालू और उसके साथियों ने उस पर लगातार कई वार किए और गंभीर रूप से घायल विकास को रास्ते पर फेंककर फरार हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विकास को तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा बेटा था, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। हत्या की खबर मिलते ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल, उनके रिश्तेदार राजन अंगुराल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।

शीतल अंगुराल ने मीडिया से की बात

शीतल अंगुराल ने कहा कि “मेरे भतीजे की हत्या नशेड़ियों ने की है। शिवाजी नगर और आसपास के इलाकों में नशा खुलेआम बिकता है। मैं परिषद चुनाव की वजह से कैंट एरिया में था, तभी मुझे फोन आया कि विकास पर हमला हुआ है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि वह नहीं रहा।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कालू नशे का धंधा करता है और पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है।

जांच के बाद होगा बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग और CCTV फुटेज जुटाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हत्या नशे से जुड़े विवाद या आपसी रंजिश का परिणाम है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments