Saturday, March 7, 2026
Home Current News भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार, ‘ईजी रजिस्ट्री योजना’ शुरू करने वाला पहला...

भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार, ‘ईजी रजिस्ट्री योजना’ शुरू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

Advertisement

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अनोखा कदम उठाया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोहाली में ईजी रजिस्ट्री योजना का ट्रायल शुरु किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि ई रजिस्ट्री के पोर्टल और वेबसाइट से लोग ड्राफ्ट डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि लोग 48 घंटे के अंदर अन्दर रजिस्ट्रार ऑब्जेक्शन लगा सकते हैं जिसकी अपडेट SDM, DC और कंज्यूमर को भी मोबाइल पर मिलेगी।

Image

वहीं अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश में पहली बार इस तरह की ईजी रजिस्ट्री स्कीम पंजाब में शुरू की गई है जिसका ट्रायल प्रोजेक्ट मोहाली में चलाया जा रहा है।