HomeBreaking Newsपंजाब विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, कैंसर राहत योजना के तहत इलाज...

पंजाब विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, कैंसर राहत योजना के तहत इलाज करने वाला पहला राज्य – गवर्नर

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अभिभाषण दिया और अपने संबोधन की शुरुआत ‘सत श्री अकाल’ कहकर की। हालांकि जैसे ही राज्यपाल ने भाषण शुरू किया, कांग्रेस विधायकों ने विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल ने उन्हें कई बार शांत रहने की अपील की, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा। इसके बावजूद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

AAP सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के जरिए पंजाब कैंसर मरीजों को राहत देने वाला अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को भी धन संबंधी सहायता दी जा रही है।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सत्र के दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की भारी तैनाती की गई, ताकि प्रदर्शनकारी विधानसभा तक न पहुंच सकें।

8 मार्च को पेश होगा बजट

पंजाब सरका 8 मार्च को राज्य का बजट पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इस बजट में 2022 के चुनाव में किया गया महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा पूरा करने का ऐलान किया जाएगा। सरकार की योजना के मुताबिक महिलाओं को यह आर्थिक सहायता 18 मार्च से देना शुरू किया जाएगा।

Read More

मार्केट में सोना-चांदी के दामों ने फिर भरी उड़ान ? जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments