Sunday, March 8, 2026
Home Current News इटली के दूतावास में कार्यक्रम का आयोजन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर...

इटली के दूतावास में कार्यक्रम का आयोजन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर हुए शामिल

Advertisement

इटली के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित इटली दूतावास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल हुए. कार्यक्रम को अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ हमें इटली का पूरा समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि भारत के प्रति इटली की एकजुटता और समर्थन के लिए राजदूत के आभारी हैं.

भारत ने संबंधित आतंकी केंद्रों और लॉन्चपैड्स को नष्ट कर के एक दृढ़ और मापा हुआ जवाब दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है.