Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रधानमंत्री मोदी 'आयुष्मान भारत' योजना को लेकर वाहवाही बटोरने की कोशिश कर...

प्रधानमंत्री मोदी ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लेकर वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताकर वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के दौरान इस योजना का जिक्र किए जाने का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘प्रधानमंत्री जी रूस में आयुष्मान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताकर वाहवाही हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

गहलोत ने आगे लिखा,‘‘सत्य यह है कि आयुष्मान योजना से देश के केवल 40 फीसदी परिवारों को ही महज पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलती है जो की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नाकाफी है।’’

राजस्थान में अपनी पूर्व सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ का जिक्र करते हुए गहलोत ने लिखा,‘‘हमारी सरकार ने राजस्थान में चिरंजीवी योजना से सभी प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज एवं 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी थी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को बेहतर करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments