Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराष्ट्रपति ट्रंप आए बैकफुट पर, भारत पर लगे टैरिफ को किया खत्म

राष्ट्रपति ट्रंप आए बैकफुट पर, भारत पर लगे टैरिफ को किया खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 कृषि और खाद्य उत्पादों पर टैरिफ हटा दिया है। इस कदम से भारतीय किसानों और कृषि निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे भारत-अमेरिका व्यापार में सकारात्मक सुधार आएंगे और पिछले वर्षों में घटी निर्यात मांग को दोबारा बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय कृषि निर्यातकों को राहत

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से भारत के चाय, कॉफी, मसाले और काजू जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों को बड़ा फायदा हो सकता है। पहले जहां इन उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगाया गया था, अब छूट मिलने से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (FIEO) के महानिदेशक अजय सहाय ने बताया कि इस निर्णय से 2.5 से 3 अरब डॉलर के बीच के निर्यात को लाभ मिलेगा।

निर्यात में आई गिरावट होगी कम

रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2025 में अमेरिकी टैरिफ के कारण भारत के कृषि निर्यात में 12% की गिरावट दर्ज की गई थी। 2024 में जहां अमेरिका को भारत का कृषि निर्यात 5.7 अरब डॉलर का था, वहीं टैरिफ की वजह से इसमें भारी कमी आई। अब ट्रंप के नए निर्णय से यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय उत्पादों की मांग फिर से बढ़ेगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) को लेकर भी चर्चा है। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ समझौता “फाइनल लाइन के करीब” है। उन्होंने बताया कि दोनों देश इस पर जल्द सहमति तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

रूस के साथ संबंध बने चुनौती

अधिकारियों ने बताया कि भारत के रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% तक का शुल्क लगाया था, जिसमें 25% जवाबी टैरिफ और 25% अतिरिक्त जुर्माना शामिल था। अब इन शुल्कों को हटाना दोनों देशों के समझौते का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments