Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हिसार में राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम, Guru Jambheshwar University में होगा दीक्षांत...

हिसार में राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम, Guru Jambheshwar University में होगा दीक्षांत समारोह

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू हिसार में Guru Jambheshwar University के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. यह पहला मौका होगा जब GJU में देश के राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में10 IPS अधिकारी, 26 DSP और करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. वहीं बता दें, राष्ट्रपति सुबह 10.55 बजे GJU के समारोह में पहुंचेंगी। करीब 1 घंटे में वह डिग्री व मेडल देने के बाद GJU के VIP गेस्ट हाउस में लंच करेंगी।