राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है. आज दूसरे दिन राष्ट्रपति देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन जनता को समर्पित करेंगी. इसके साथ ही राष्ट्रपति निकेतन में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम वीआईपी मौजूद रहेंगे.
उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज राष्ट्रपति निकेतन जनता को करेंगी समर्पित
Advertisement














