Friday, March 6, 2026
Home Current News चार दिन की विदेश यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पुर्तगाल के राष्ट्रपति...

चार दिन की विदेश यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ करेंगी बैठक

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिन के लिए विदेश दौरे पर हैं. यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर पुर्तगाल के लिस्बन पहुंची. राष्ट्रपति मुर्मू आज पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगी. इसके अलावा पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और स्पीकर से भी करेंगी मुलाकात. साथ ही राष्ट्रपति पुर्तगाल में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों के साथ भी संवाद करेंगी. पुर्तगाल के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 9 और 10 अप्रैल को स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा करेंगी जहां वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी.