राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वह मंदिर की आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वह करीब एक घंटे तक मंदिर में रहीं।

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंची थीं और उन्होंने रात्रि विश्राम राजभवन में किया। बाद में दिन में, वह डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम का दौरा करेंगी और अपराह्न 3.40 बजे बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।