हिमाचल राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया है जिसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मंजूरी दे दी गई है।

बता दें कि 15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी शिमला पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस की ओर से हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई भी दी। बताया जा रहा है कि नामांकन कल दाखिल किया जाएगा।