तरन तारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आज अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब बीजेपी अध्यक्ष समेत कई अन्य बड़े नेताओं का नाम शामिल हो सकता है।
वहीं, आम आदमी पार्टी से भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल की रैलियों की तैयारी की जा रही है, तीनों दल चुनाव प्रचार को जोर देने की रणनीति बना रहे हैं।

