Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनिक्की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पति के बाद सास...

निक्की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पति के बाद सास भी अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक दहेज हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मृतका निक्की की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में पहले से ही मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार, इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। रविवार को आरोपी विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, जब उसे उस दुकान पर ले जाया जा रहा था जहां से उसने थिनर खरीदी थी, तभी विपिन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान गोली चलाई, जो विपिन के पैर में लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

निक्की की दर्दनाक मौत

FIR के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे आरोपी विपिन ने अपनी पत्नी निक्की की बेरहमी से पिटाई की। घायल निक्की को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीड़िता की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

निक्की की बड़ी बहन ने पति विपिन, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर पर हत्या और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, निक्की की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो कार सहित भरपूर दहेज दिया गया था, बावजूद इसके आरोपी लगातार 35 लाख रुपये और एक लग्जरी कार (मर्सडीज) की मांग कर रहे थे। परिवार ने मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दी, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। बताया जा रहा है कि 2024 में विपिन को दिल्ली में एक अन्य लड़की के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद परिवार ने उसकी पिटाई की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments