Saturday, March 7, 2026
Home Current News चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, बाइक सवार अपराधियों ने किया...

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, बाइक सवार अपराधियों ने किया हमला

Advertisement

बटाला और करतारपुर के बीच पुलिस की तरफ से लगाए गए नाके पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब छह युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। तभी बाइक सवार युवकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे।

तभी पुलिस ने मौके से ही एक संदिग्धों को हिरासत में लिया, गिरफ्तार किए गए आरोपी से 308 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और CCTV की मदद से बचे हुए हमलावरों की तलाश कर रही है।