Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, एजेंट जोता...

पंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, एजेंट जोता संधू को किया गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्कर को साल की सबसे बड़ी खेप 85 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि पुलिस ने एक नशा तस्कर को बीते दिन 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसकी निशानदेही पर 80 किलो और हेरोइन बरामद की गई साथ ही अंतरराष्ट्रीय तस्कर आरोपी अमरजोत सिंह उर्फ जोता को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस ने जिस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है वह नेटवर्क पाकिस्तानी खुशिया एजेंसी ISI के संरक्षण में चल रहा था, जिसे यूके स्थित ड्रग हैंडलर लल्ली नियंत्रित कर रहा था। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments