Wednesday, February 18, 2026
HomeBreaking Newsजालंधर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, कौशल चौधरी गैंग का शूटर आकाश...

जालंधर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, कौशल चौधरी गैंग का शूटर आकाश गिरफ्तार

जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर नरेंद्र उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

नाकेबंदी के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार नरेंद्र उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पीछा करने के दौरान आरोपी की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

दो मामलों में घोषित अपराधी

सीपी के अनुसार, आरोपी दो मामलों में घोषित अपराधी है। गोराया में उसके खिलाफ दो FIR दर्ज हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिली थी कि वह फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की।

मोहाली मर्डर केस से भी जुड़ाव

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आकाश हाल ही में मोहाली में हुए जिम मालिक की हत्या में मुख्य रूप से शामिल था। इसके अलावा वह जगरांव में फायरिंग की घटनाओं में भी आरोपी रहा है पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि कौशल चौधरी गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Read More

CM मान की सेहत में सुधार, तबीयत बिगड़ने के कारण फोर्टिस अस्पताल में हुए थे भर्ती

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments