Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली की हवा में 'ज़हर', कई इलाकों में हालात गंभीर..आखिर कब मिलेगी...

दिल्ली की हवा में ‘ज़हर’, कई इलाकों में हालात गंभीर..आखिर कब मिलेगी राहत ?

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। हालांकि, बुधवार को इसमें थोड़ी सुधार देखने को मिली थी, लेकिन आज फिर से गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 तक पहुंच गया, जो अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली फिर से सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

CPCB ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों के वायु गुणवत्ता आंकड़े जारी किए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आनंद विहार सबसे प्रदूषित स्थान रहा, जहां AQI 426 दर्ज किया गया। अन्य प्रदूषित स्थानों की सूची इस प्रकार है:

– आनंद विहार: 426
– अशोक विहार: 416
– बावना: 411
– चांदनी चौक: 301
– द्वारका: 380
– आरटीओ: 358
– जहांगीरपुरी: 428
– नेहरू विहार: 86
– नॉर्थ कैम्पस डीयू: 372
– पटपड़गंज: 391
– आरके पुरम: 378
– रोहिणी: 405
– शादीपुर: 390
– विवेक विहार: 408
– वजीरपुर: 427

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को शहर की औद्योगिक इकाइयों की निगरानी के लिए 58 निरीक्षण दलों का गठन करने की घोषणा की। राय ने कहा कि ये निरीक्षण दल औद्योगिक इकाइयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे और पर्यावरण नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई उल्लंघन होता है, तो इन दलों को कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में दिन के समय ‘स्मॉग’ की मोटी परत छाई रह सकती है, और रात के समय भी धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। AQI के स्तर के अनुसार, 0 से 50 तक का AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक का AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments