Sunday, March 8, 2026
Home Current News PM नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान दौरा, नाल एयरबेस पर एयरफोर्स...

PM नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान दौरा, नाल एयरबेस पर एयरफोर्स के जवानों से करेंगे मुलाकात, बीकानेर के पलाना में जनसभा को करेंगे संबोधित

Advertisement

पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार राजस्थान दौरे पर पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पर एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बीकानेर के पलाना में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत बनने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा देशभर में रिडेवलप किए गए 100 से ज्यादा अमृत स्टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले नाल एयरबेस पहुंचेंगे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान राजस्थान में सड़क, बिजली, पानी और ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इससे राजस्थान में आवाजाही की सुविधाएं बढ़ेंगी. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और मजबूती मिलेगी.