Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsPM नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति...

PM नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युवाओं को बड़ी सौगात दी है। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर PM ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि आज भारत का युवा अपनी मेहनत और इनोवेशन से दुनिया को दिखा रहा है कि हमारे अंदर कितनी क्षमता है।

51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

PM मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं की नई जिम्मेदारियां शुरू हुई हैं। आपकी जिम्मेदारी देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करना है, आपकी जिम्मेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपकी जिम्मेदारी देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है, आपकी जिम्मेदारी श्रमिकों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाना है।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब युवा राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेते हैं तो राष्ट्र तेजी से विकास करता है और दुनिया में अपनी पहचान भी बनाता है। आज भारत के युवा अपनी मेहनत और इनोवेशन से दुनिया को दिखा रहे हैं कि हमारे पास कितनी संभावनाएं हैं। हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। आज भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। आईएमएफ ने हाल ही में कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

देश में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

PM मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने मैन्यूफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को वैश्विक मानकों के उत्पाद बनाने का अवसर देना है। इससे न सिर्फ देश के लाखों MSME, हमारे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देशभर में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments