74 साल की उम्र में इतने फिट कैसे हैं PM मोदी, जाने उनके जन्मदिन पर सेहत से जुड़ा ये राज

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। इतनी उम्र में भी वे अपनी फिटनेस और सादगी भरी जीवनशैली से सबको चौंका देते हैं।

Sep 17, 2024 - 12:54
 29
74 साल की उम्र में इतने फिट कैसे हैं PM मोदी, जाने उनके जन्मदिन पर सेहत से जुड़ा ये राज

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। इतनी उम्र में भी वे अपनी फिटनेस और सादगी भरी जीवनशैली से सबको चौंका देते हैं। उनकी दिनचर्या न केवल कड़ी मेहनत की मिसाल है, बल्कि उनकी सेहत का राज भी है। आज हम उनके डेली रूटीन के बारे में आपको बताएंगे। जिससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है। 

योग से करते हैं दिन की शुरूआत 

पीएम मोदी सुबह 4 बजे उठते हैं। और उनके दिन की शुरआत योग से होती है। वज्रासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन करना उनके डेली रूटीन का हिस्सा हैं। मजेदार बात ये है कि वह सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। एक और खास बात ये है कि पीएम मोदी शाम 6 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते। वे वेजिटेरियन हैं और उनका खानपान बेहद सादा है। दाल, चावल, खिचड़ी जैसी चीजें उनकी थाली में होती हैं। साथ ही, हफ्ते में दो बार सहजन के पराठे जरूर खाते हैं, जो कि उनके पसंदीदा हैं। इतना ही नहीं, मोदी जी को पैदल चलना बहुत पसंद है और वह इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow