Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी का दिखा कानपुरिया अंदाज, बोले- देश के दुश्मन कहीं भी...

PM मोदी का दिखा कानपुरिया अंदाज, बोले- देश के दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा – भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा – आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ” पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। ऑपरेशन में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments