Saturday, March 7, 2026
Home Current News PM मोदी देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, PM मोदी ने...

PM मोदी देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, PM मोदी ने देशवासियों से मांगे थे सुझाव

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से मन की बात करेंगे। PM ने मन की बातकार्यक्रम के लिए लोगों से अपने सुझाव सांझा करने की अपील की है। PM मन की बात कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। मन की बातकार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, और तब से ये आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

PM मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। पहले एपिसोड से लेकर अब तक PM मोदी ने कई बार मन की बातमें ऐसे मुद्दों को उठाया है, जो सीधे तौर पर आम भारतीय की जिंदगी से जुड़े होते हैं।