HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर में PM मोदी करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास-शुभारंभ, चिनाब ब्रिज...

जम्मू-कश्मीर में PM मोदी करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास-शुभारंभ, चिनाब ब्रिज राष्ट्र को समर्पित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात देंगे. पीएम कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके साथ ही रियासी में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम अंजी ब्रिज को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उसके बाद कटरा के खेल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. चिनाब ब्रिज ना सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि इलाके में बिजनेस, टूरिज्म और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को भी नई रफ्तार देगा. 16 साल में 1486 करोड़ रुपए की लागत से बना ये ब्रिज इंजीनियरिंग का शानदार नमूना तो है ही, भारतीय रेलवे के लिए भी अब तक का सबसे चैलेंजिंग प्रोजेक्ट रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments