Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा की धरती से देश को नई सौगात देंगे पीएम मोदी, तैयारियों...

हरियाणा की धरती से देश को नई सौगात देंगे पीएम मोदी, तैयारियों को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा का बड़ा दावा

चंद्रशेखर धरणी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 9 दिसंबर को पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री पानीपत की धरती से देश वासियों को सखी बीमा योजना की सौगात देंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विस्तार से जानकारी दी।

किसी प्रकार की नहीं होगी दिक्कत

कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी अधिकारियों और मंत्रियों की बैठक ली है। उन्होंने बताया कि पीएम के दौरे को लेकर सड़क और ट्रैफिक हर प्रकार की व्यवस्था को पूरा कर लिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ऐसी रूपरेखा बनाई गई है कि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। मिड्ढा ने बताया कि पहले भी पानीपत की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी, जो हरियाणा में पूरी तरह से सफल रहा है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री चंडीगढ़ दौरे पर भी आए थे। अब 9 दिसंबर को वह एक नई सौगात देने के लिए पानीपत आ रहे हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने में लगी PM और CM

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री सखी बीमा योजना की शुरूआत करेंगे। वहीं, इससे पहले भी ड्रोन दीदी के जरिए अनेक महिलाओं को रोजगार देने का काम किया गया है। इसके अलावा लखपति दीदी योजना भी काफी कारगर साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार महलाओं को सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि महिलाओं को पहले से अधिक स्वाबलंबी और सशक्त बनाया जाए, जिससे वह घर से बाहर निकलकर अपने लिए रोजगार तलाश कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सके।

लाल बाग की तरह बनेगा बोटनिक्ल गार्डन

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. मिड्ढा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में 6 बोटनिक्ल गार्डन बनाए जाएंगे। इनमें उनके विधानसभा क्षेत्र जींद में भी एक बोटनिक्ल गार्डन बनाया जाएगा। बैंगलोर से लाल बाग की तर्ज पर बनने वाले इस बोटनिक्ल गार्डन से जहां जनता को काफी लाभ होगा, वहीं, छात्रों को भी कुछ नया सीखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments