Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, कहा - 'कांटे...

PM मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, कहा – ‘कांटे को निकालकर रहेंगे’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले गुजरात दौरे पर हैं। वे मंगलवार सुबह गांधीनगर पहुंचे। पीएम ने यहां रोड शो किया और फिर जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हम कांटा निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का भी जिक्र किया।

PM मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं दो दिन से गुजरात में हूं. कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया, ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति का ज्वार, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम, और ये सिर्फ गुजरात में नहीं हिन्दुस्तान के कोने में है, हर हिन्दुस्तानी के दिल में है. शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर दुखता है, हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।”

भारत ने पाकिस्तान को तीन बार चटाई धूल – पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, ”सरदार पटेल की इच्छा थी कि जब तक PoK वापस नहीं आता तब तक सेना रुकनी नहीं चाहिए, लेकिन सरदार साहब की बात नहीं मानी गई, ये मुजाहिदीन जो लहू चख गए थे, यह सिलसिला 75 साल से चला है, पहलगाम में भी इसी का विकृत रूप देखने को मिला, हम 75 सालों से झेलते रहे और पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटा दी, पाकिस्तान यह समझ गया है कि वह हमसे लड़ाई में जीत नहीं सकता।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments