Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचार दिवसीय विदेश दौरे पर PM मोदी, यात्रा के पहले चरण में...

चार दिवसीय विदेश दौरे पर PM मोदी, यात्रा के पहले चरण में जापान पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुँच गए हैं। वह यहाँ 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुँचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 29 से 30 अगस्त तक चलेगी। लगभग सात वर्षों के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली जापान यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्थान से पहले एक बयान जारी कर इस यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और जापान अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के ‘अगले चरण’ पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसने पिछले 11 महीनों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

जापान में भारतीय समुदाय में उत्साह

जापान में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को लेकर उत्साहित है। शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों की गहन समीक्षा करेंगे, विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लेंगे और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जापान से चीन जाएँगे PM मोदी

जापान प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर बैठक करेंगे। इसके बाद वह 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन जाएंगे, जहां वह तियानजिन में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments