Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने चिनाब ब्रिज का किया शुभारंभ, दुनिया को दिया बड़ा...

PM मोदी ने चिनाब ब्रिज का किया शुभारंभ, दुनिया को दिया बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में छियालीस हजार करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी सबसे पहले रियासी पहुंचे. जहां उन्होने चिनाब पर बनाए गए पुल का जायजा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की.

पीएम मोदी विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही रियासी में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम अंजी ब्रिज को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उसके बाद कटरा के खेल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. चिनाब ब्रिज ना सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि इलाके में बिजनेस, टूरिज्म और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को भी नई रफ्तार देगा. 16 साल में 1486 करोड़ रुपए की लागत से बना ये ब्रिज इंजीनियरिंग का शानदार नमूना तो है ही, साथ ही ये भारतीय रेलवे के लिए भी अब तक का सबसे चैलेंजिंग प्रोजेक्ट रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments