HomeBreaking News'देश का विश्वास लगातार मजबूत...', भरोसे की बुलंदी पर बीजेपी, स्थापना दिवस...

‘देश का विश्वास लगातार मजबूत…’, भरोसे की बुलंदी पर बीजेपी, स्थापना दिवस पर संबोधन में बोले PM मोदी 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी एक ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता पार्टी को केवल संगठन नहीं बल्कि “मां” के रूप में देखते हैं। उनके मुताबिक, स्थापना दिवस सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा विशेष अवसर है। यह दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करने और राष्ट्रसेवा के अवसर को याद करने का मौका देता है। उन्होंने देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं।

चुनावी राज्यों में दिख रही नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री ने मौजूदा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन राज्यों में मतदान हो रहा है, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन में एक नई ताजगी और ऊर्जा आई है, जो कार्यकर्ताओं में साफ झलक रही है।

कार्यकर्ताओं के तप-त्याग से मिली सफलता

पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक सभी को दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का समर्पण, मेहनत और त्याग छिपा है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष और साधना को वही समझ सकता है, जिसने खुद पार्टी के संकल्पों के लिए पूरी निष्ठा से काम किया हो।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर घुसी कार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments