Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUAE के राष्ट्रपति के लिए PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, बांहे फैलाकर...

UAE के राष्ट्रपति के लिए PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, बांहे फैलाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज मात्र 2 घंटे के लिए भारत आए, प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बांहे फैलाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच करीबी रिश्तों को दिखाता एक खास इशारा था। प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर MBZ का यह दौरा पश्चिम एशिया में बढ़ते घटनाक्रम के बीच हो रहा है।

Image

PM मोदी ने भेंट की पश्मीना शॉल
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति नाहयान को कश्मीरी पश्मीना शॉल भेंट भी किया। बता दें कि यह शॉल कश्मीर की बारीक ऊन से हाथ से बनाई जाती है, जो नरम, हल्की और गर्म होती है।

Image

चांदी के डिब्बे में भेंट की शॉल
शॉल को तेलंगाना में बनाए गए सजावटी चांदी के डिब्बे में रखा गया। यह तोहफा भारत की हस्तकला और हैंडलूम परंपरा को दर्शाता है। इसके अलावा, राष्ट्रपति की पत्नी शेखा फातिमा बिंट मुबारक अल केटबी को भी पश्मीना शॉल के साथ-साथ कश्मीरी केसर भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments