Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहथियार के दम पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ लूट, स्वतंत्रता...

हथियार के दम पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ लूट, स्वतंत्रता दिवस से पहले लूट की घटना से दहशत का माहौल

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार की देर शाम गांव जब्बोवाल के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर कुछ हथियारबंद लुटेरों की ओर से पंप के कर्मचारियों पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में पंप पर काम करने वाले दो कारिंदे जख्मी हो गए जिन्हें लोहियां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले लूट की घटना से दहशत का माहौल बन गया है।

डीएसपी सुलतानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद वह टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे है। जिस पंप पर वारदात होने की सूचना, वहां अभी कोई नहीं है फ़िलहाल जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां जिला पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध का दावा किया जा रहा है, वहीं हथियारों से लैस होक पंप लूटने की घटना ने पुलिस सुरक्षा के प्रबंधों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

गांव जब्बोवाल स्थित एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगराज सिंह ने बताया कि देर शाम उनके पंप पर एक बाइक पर तीन हथियारबंद लुटेरे आये और उन्होंने उनके कारिंदों आंनद कुमार और संतोष शुक्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पम्प मालिक जोगराज सिंह ने यह भी बताया कि लुटेरे कितने रुपये की लूट करके गए है इस बारे में अभी कोई अंदाजा नहीं है प्राथमिक जांच में 20 से 25 हजार की लूट की बात सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments