Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा-पंजाब वाले हो जाए सावधान, आ गई कड़ाके की ठंड पड़ने की...

हरियाणा-पंजाब वाले हो जाए सावधान, आ गई कड़ाके की ठंड पड़ने की तारीख !

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पिछले कुछ दिनों से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में दिखाई दे रहे उतार-चढ़ाव के बीच अब मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने कोहरे और बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। जल्द ही हरियाणा-पंजाब के साथ चंडीगढ़ और हिमाचल के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के कईं जिलों में भारी कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।

15 के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में हरियाणा-पंजाब में कोहरा बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम में कुछ बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिसंबर का पहला सप्ताह भी ठीक रहेगा, लेकिन 10 दिसंबर के बाद बारिश के आसार बन सकते हैं, और 15 दिसंबर के बाद हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। इसी प्रकार से हालांकि चंडीगढ़ में ज्यादा कोहरे की संभावना नहीं है, लेकिन यहां भी ठंड हरियाणा-पंजाब के साथ दस्तक दे सकती है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

डॉ. सुरेंद्रपाल ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और हिसार में कोहरा पड़ सकता है। इसी प्रकार से पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में कोहरा दिखाई दे सकते हैं।

10 दिसंबर के बाद होगी बर्फबारी

डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल शिमला में भी बर्फबारी के कोई आसार नहीं है, लेकिन 10 दिसंबर के बाद बर्फबारी की संभावना बना रही है। उन्होंने कहा कि कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को खास ध्यान रखना चाहिए। वाहन को धीरे से चलाना चाहिए। इसके साथ ही सुबह-शाम के समय पड़ रही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments