Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsआतंकवाद में पाकिस्तान शामिल है, चाहे वह 9/11 हो, या 26/11 की...

आतंकवाद में पाकिस्तान शामिल है, चाहे वह 9/11 हो, या 26/11 की घटना – रविशंकर प्रसाद

दुनिया के सामने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा उजागर करने के लिए भारत की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों विदेशों के दौरे पर हैं जहां वह पहलगाम आतंकी हमला और भारत की कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में दुनिया भर के लोगों और नेताओं को जानकारी दे रहे हैं साथ ही वह यह भी बताने की कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान किस तरह आतंकियों का समर्थन और उनकी मदद करता है।

विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “साफ संदेश है कि भारत शांति और सद्भाव में विश्वास करता है। सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और पाकिस्तान सरकार द्वारा समर्थित और संरक्षण प्राप्त आतंकवाद को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब सिंदूर को उजाड़ा गया तो हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि दुनिया के हर आतंकवाद में पाकिस्तान शामिल है, चाहे वह 9/11 हो, 26/11 हो या यूरोप के आतंकवादी हों। ओसामा बिन लादेन कहां मिला था?

उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक कैंसर है और सभी को इसके खिलाफ एक स्वर में बोलना चाहिए। हम अभी थिंक टैंक, भारतीय समुदाय के लोगों और मीडिया से मिलेंगे, कल हम सांसदों से मिलेंगे। सभी राजनीतिक दल एक साथ हैं, एक स्वर, एक भाषा, हम आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेंगे, मुझे उम्मीद है कि दुनिया भारत के विचार की सराहना करेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments