Wednesday, March 4, 2026
Home Current News जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, पठानकोट...

जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, पठानकोट एयरबेस में कोई नुकसान नहीं

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे दिन अपने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आज देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू से लेकर पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर में ड्रोन , रॉकेट और मिसाइलें दागी गईं, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि भारत ने ही पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया