विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सात अस्थायी सदस्य देशों के अपने समकक्षों से बात की, इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों से उन्हें अवगत कराया। जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।
जानकारी के मुताबिक, फोन पर बातचीत UNSC द्वारा पहलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करने वाले बयान जारी करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं, जयशंकर ने अल्जीरिया, ग्रीस, गुयाना, पनामा, स्लोवेनिया, सिएरा लियोन और सोमालिया के अपने समकक्षों से बात की और पहलगाम हमले पर चर्चा की।
इन सात देशों के अलावा, यूएनएससी के अन्य अस्थायी सदस्य डेनमार्क, पाकिस्तान और कोरिया गणराज्य हैं, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही हैं, कि यूएनएससी फिर से पहलगाम हमले पर चर्चा कर सकती है।
